प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज (4 अगस्त 2025) सुबह 8 बजे जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और 1978 में आई भीषण बाढ़ के रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर पहुंच गई है।

जिला प्रशासन ने एहतियातन कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 7 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

👉 बाढ़ बुलेटिन की मुख्य बातें:

यमुना नदी नैनी में – 85.41 मीटर (स्थिर)

गंगा नदी फाफामऊ में जलस्तर – 86.08 मीटर (हल्की कमी)

गंगा नदी छतनाग में – 86.13 मीटर (वृद्धि जारी)

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हवाई सर्वे किया और कहा कि यह बाढ़ 2013 के हालात को भी पार कर चुकी है। राहत कार्य के लिए नाव से भी प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया जा रहा है।

दिल दहला देने वाला मंजर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नवजात शिशु को कचरे से भरे बाढ़ के पानी में किसी तरह पार कराया जा रहा है। यह दृश्य लोगों की आंखें नम कर रहा है।

हेल्पलाइन नंबर
यदि आप बाढ़ से प्रभावित हैं या किसी को मदद चाहिए, तुरंत जिला आपदा कंट्रोल रूम पर संपर्क करें:
☎ 0532-2641577
☎ 0532-2641578
☎ 0532-2641598
☎ 1077

क्या 1978 का रिकॉर्ड टूट जाएगा?
पुराने लोग बताते हैं कि 1978 की बाढ़ में हालात बेकाबू हो गए थे। अब गंगा फिर उसी ऊंचाई तक पहुंच चुकी है। प्रशासन और एनडीआरएफ टीमें हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही हैं।

अगर आप प्रभावित इलाकों में हैं, सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *